गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी तेलंगाना चुनाव के बीच हैदराबाद पहुंचे

हैदराबाद : नरेंद्र मोदी मैडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति (एमआरपीएस) की ओर से सिकंदराबाद के पैरेड ग्राउंड में आयोजित ‘अनागरीना वर्गला विश्वरूप महासभा’ (दलित समुदायों की विश्वरूप महासभा) में भाग लेने के लिए शनिवार को नयी दिल्ली से एक विशेष उड़ान से यहां बेगमपेट हवाई अड्डे पहुंचे। हवाई अड्डे पर सरकारी और पुलिस अधिकारियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। बाद में मोदी सड़क मार्ग से परेड ग्राउंड के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री की यात्रा के कारण परेड ग्राउंड के आसपास के कुछ क्षेत्रों में यातायात प्रतिबंध सहित व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मोदी की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब तेलंगाना में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *