गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की साईखेड़ा पुलिस एवं परिवहन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ससुंद्रा के पास आरटीओ चेक पोस्ट पर एक ट्रक को रोककर जांच कर करीब 93 लाख रूपए से अधिक की अंग्रेजी शराब जब्त की। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कमला जोशी ने आज शाम जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव एवं वीवीआईपी के भ्रमण के मद्देनजर सांईखेड़ा पुलिस एवं परिवहन विभाग संयुक्त रूप से ससुंद्रा के पास आरटीओ बेरियर पर वाहनों को रोककर जांच कर रहा था।

इसी दौरान एक ट्रक को रोककर जांच की तो उसमें 1221 पेटी अंग्रेजी शराब पाई गई। मांगने पर जरूरी कागजात नही बताने पर अंग्रेजी शराब के अलावा ट्रक को भी जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 93 लाख 77 हजार 280 रूपए एंव ट्रक की कीमत करीब 20 लाख रूपए आंकी है।
इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक प्रिंस बोपचे (20) निवासी पिंडरई खुर्द थाना बरघाट जिला सिवनी एवं क्लीनर रूद्रकांत राहांगडाले (19) निवासी गोंडेगांव थाना बरघाट जिला सिवनी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *