गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धनखड़ नौसेना के हिन्द प्रशांत क्षेत्रीय संवाद को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ बुधवार को यहां नौसेना के वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन , हिन्द-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद (आईपीआरडी) को संबोधित करेंगे। तीन दिन के इस महत्वपूर्ण सम्मेलन को विभिन्न केन्द्रीय मंत्री तथा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी संबोधित करेंगे। इसका आयोजन हाल ही में गोवा में हुए समुद्री सम्मेलन के बाद किया जा रहा है। गोवा समुद्री सम्मेलन का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना प्रमुखों और समुद्री एजेंसियों के प्रमुखों को एक मंच उपलब्ध कराना था जिसमें रणनीतिक-परिचालन स्तर पर भारतीय नौसेना की सहकारी भागीदारी भावना से संबंधित वैचारिक दृष्टिकोण पेश करना था।

हिन्द प्रशांत क्षेत्रीय संवाद रणनीतिक स्तर पर नौसेना की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी की अभिव्यक्ति का मंच है जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा से जुड़े ‘समग्र’ मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करता है। आईपीआरडी सम्मेलन के पहले दो संस्करण क्रमशः 2018 और 2019 में आयोजित किए गए थे। आईपीआरडी 2020 को कोविड-19 के प्रकोप के कारण रद्द कर दिया गया था। आईपीआरडी का तीसरा संस्करण 2021 में ऑनलाइन मोड में आयोजित किया गया था और चौथा संस्करण 2022 में यहां भौतिक प्रारूप में आयोजित किया गया था। आईपीआरडी-2023 का व्यापक विषय “हिंद-प्रशांत समुद्री व्यापार और कनेक्टिविटी पर भू-राजनैतिक प्रभाव” है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *