गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तराखंड टनल हादसे में फंसा है युवक

मिर्जापुर : उत्तराखंड टनल हादसे से मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के घरवासपुर गांव में मातम पसरा है। इस गांव का एक युवक अखिलेश टनल में फंसा हुआ है। दीपावली के उत्सव में भी पूरे गांव में अंधेरा पसरा रहा। पूरे परिवार का एक एक पल भारी हो गया है।आस पड़ोस के लोग पल पल की सूचना जानने के लिए अखिलेश के दरवाजे पर जमा हो जाते हैं। पूरा गांव अखिलेश की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है। समय बढ़ने के साथ चिन्ता बढ़ रही है।
दीपावली पर उत्तराखंड में हुए टनल दुर्घटना में मिर्जापुर जिले के घरवासपुर गांव का अखिलेश भी फंसा है। यहां उसकी पत्नी गर्भवती हैं। अखिलेश के पिता रमेश ने बताया कि वह पिछले तीन सालों से कार्यदायी संस्था नवयुग कम्पनी से जुड़ा है। वह सुपरवाइजर पद पर तैनात हैं।
उन्होंने बताया कि घटना के एक दिन पहले उससे फोन पर बात हुई थी। उसने पत्नी की डिलिवरी पर आने की बात कही थी। क्या मालूम था कि जब दिपावली का त्योहार मनाया जाएगा तब हम पल पल मर रहे और जी रहे हैं। रमेश बताते हैं कि उनका छोटा भाई विजय हेल्पलाइन पर बात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराता है। मेरी तो किसी अनहोनी को लेकर चिंता बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि किसी अधिकारी ने मुझसे सम्पर्क नहीं किया है।
उत्तराखंड टनल हादसे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी खुद मानिटरिग कर रहे हैं।टनल में फंसे लोगों को बचाव में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जा रही है। आक्सीजन पानी खाना दिया जा रहा।पर घरवासपुर गांव में एक एक पल भारी है। हादसे की जानकारी मिलने पर नात रिश्तेदार पहुंच रहे हैं।वे परिवार वालों को ईश्वर पर भरोसा रखने बात करते हैं जो होगा अच्छा होगा। पर उसकी गर्भवती पत्नी को लेकर सभी चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप से परिवार के लोगो में आशा का संचार होता हुआ है इससे इंकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *