गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बलिया में मासूम से दुष्कर्म

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में युवक द्वारा गांव के ही पांच वर्षीय बालक के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी युवक के विरुद्ध मंगलवार को नामजद मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बालक के साथ गांव के ही विशाल कुमार कन्नौजिया (20) ने सोमवार दोपहर बालक को बिस्किट और कुरकुरे का लालच देकर अपने पास बुलाया तथा उसके साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।
घटना की जानकारी होने के बाद मामले में पुलिस ने बालक के पिता की तहरीर पर मंगलवार को आरोपी विशाल कुमार कन्नौजिया के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार कन्नौजिया को हिरासत में ले लिया है । मामले की छानबीन की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *