गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल : जनरल स्टोर में लगी आग

30 लाख का नुकसान

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के हराबाग में देर रात शॉर्ट सर्किट होने से एक जनरल स्टोर आग की भेंट चढ़ गया। जिस कारण जनरल स्टोर के मालिक जागेश्वर सिंह का करीब 30 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस से जानकारी के अनुसार सोमवार शाम हराबाग क्षेत्र में लक्की जनरल स्टोर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। वहीं, सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

आगजनी की सूचना मिलने पर विधायक राकेश जम्वाल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित दुकानदार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उधर, उपमंडल अधिकारी सुंदरनगर गिरीश समरा ने बताया कि आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। संबंधित पटवारी को आगजनी से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *