गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाइक पेड़ से टकरायी, दो की मृत्यु, एक घायल

नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में बाइक के पेड़ से टकराने के कारण हुए हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर रात रामनिवारी गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। इस वजह से बाइक सवार रंजीत ठाकुर (28) और मन्नू ठाकुर (24) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। आशिक झारिया नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है। दोनों मृतकों का आज सुबह गोटेगांव में पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *