गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गहलोत ने अजमेर में किया रोड शो

अजमेर : अशोक गहलोत ने अजमेर में “कांग्रेस गारंटी यात्रा” के जरिए कांग्रेस की सात गारंटियों को जन-जन तक पहुंचाने के मकसद से बुधवार को ‘रोड शो’ किया। गहलोत ने अजमेर उत्तर एवं अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया जिसमें लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
इससे पहले अजमेर के गांधी भवन से मुख्यमंत्री गहलोत ने पहले महात्मा गांधी की आदमकद मूर्ति पर फूलमाला चढ़ाने के बाद गारंटी यात्रा की खुली छत वाली विन्डो कार में सवार हो रोड शो शुरू किया जो अजमेर उत्तर के विभिन्न बाजारों में होता हुआ अजमेर दक्षिण के प्रकाश रोड नगरा पर जनसभा के साथ पूरा हुआ।

इससे पहले गहलोत के अजमेर के घूघरा हैलीपेड पहुंचने पर प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सहप्रभारी अमृता धवन, शहर अध्यक्ष विजय जैन ने अगवानी की। गांधी भवन पर अजमेर उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता, अजमेर दक्षिण से प्रत्याशी द्रौपदी देवी कोली एवं पुष्कर प्रत्याशी नसीम अख्तर इंसाफ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *