गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच तीसरे दिन भी यातायात के लिए अवरूद्ध

शिमला : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के नाथपा में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर तीसरे दिन भी वाहनों के पहिये थमे रहे। पहाड़ी से भूस्खलन और चट्टानें गिरने से सोमवार शाम से बंद पड़ा है। सड़क का करीब 200 मीटर हिस्सा मलबे में दब गया है। किन्नौर के तीनों खंडों सहित काजा और लाहौल-स्पीति की ओर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मार्ग बाधित होने के कारण कल्पा, निचार और पूह सहित काजा और लाहौल स्पीति की ओर छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है।
हालांकि पानवी-प्लींगी-निचार वैकल्पिक मार्ग से केवल छोटे वाहनों की आवाजाही हो पा रही है। हजारों लोग छोटे वाहनों में करीब साढ़े छह किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर रहे हैं। खस्ताहाल इस सड़क पर छोटे वाहन जोखिमों भरा सफर तय कर रहे हैं। वहीं नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने बाधित नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए मौके पर तीन जेसीबी मशीनें और 15 मजदूर तैनात किए हैं।

पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग बहाल करना चुनौती से कम नहीं है। उधर, नेशनल हाईवे प्राधिकरण रामपुर के एक्सईएन केएल सुमन ने बताया कि बाधित राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन के कारण मार्ग बहाली का कार्य प्रभावित हो रहा है। जल्द एनएच को बहाल कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *