गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस भ्रम फैलाने वाली पार्टी, झांसे में मत आना

भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि प्रदेश की जनता इनके झांसे में मत आए, ये झूठ की दुकान है। अगर कांग्रेस भूल से भी आ गई तो सब खत्म हो जाएगा। चौहान ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सोहागपुर, पिपरिया, घोड़ाडोंगरी, खातेगांव, आष्टा, इछावर, भोजपुर, कुरवाई, भोपाल उत्तर, नरेला और हुजुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों बाई-बहन रोज झूठ बोलते हैं।

इन्होंने कहा था किसानों का कर्जमाफ कर देंगे लेकिन कर्जमाफी तो दूर उल्टा किसानों को डिफाल्टर बना दिया। इन्होंने कहा था कि, बेरोजगारों को भत्ता देंगे लेकिन एक धेला नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्होंने कहा था कि, हम हम समर्थन मूल्य पर बोनस देंगे लेकिन नहीं दिया। एक भी वादा पूरा नहीं किया। वाड्रा कह रही थी कि भगवान राम 13 साल के लिए वनवास गए थे। फिर कह रही थीं कि पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी लगता है। अब गांधी और प्रियंका ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेल बेच दिया है।

इतने बड़े झूठे हैं कि, चुनाव आयोग ने इन्हें नोटिस दिया है। चौहान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस डिवाइडेड है और भाजपा यूनाइटेड है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाने वाली पार्टी है, आपस में ही कपड़े फाड़ने वाली पार्टी है। एक-दूसरे के खिलाफ ही लड़ाई लड़ते हैं, कांग्रेस में अलग-अलग गुट हैं, लेकिन भाजपा यूनाइटेड है। भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन और मान-सम्मान सबसे ऊपर हैं, हम जनता की भलाई के लिए और जनकल्याण के लिए कार्य करते हैं कांग्रेस तुष्टीकरण करके केवल वोटों की राजनीति करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *