गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस सनातन की विरोधी: फडणवीस

छिंदवाड़ा : देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस को सनातन विरोधी बताते हुए आज कहा कि जिस कांग्रेस ने 60 वर्षों तक मंदिर सीढ़िया नहीं चढ़ी होगी उसे चुनाव आते ही हिन्दू और मंदिर दिखने लगते हैं। फडणवीस ने यह बात जिले के सौसर के पीपला में भाजपा प्रत्याशी नाना भाऊ मोहोड के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। फडणवीस ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे ने सनातन धर्म को डेंगू मलेरिया बताया है। कांग्रेस कभी विकास नही कर सकती क्योंकि उसके पास विकास का कोई विजन नहीं है। फडणवीस ने पांढुर्ना में भी पार्टी प्रत्याशी प्रकाश उइके के समर्थन में भी जनसभा को संबोधित किया।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश का यह चुनाव प्रदेश के भविष्य तय करेगा। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होगी तो विकास का क्रम जारी रहेगा और प्रदेश विकसित राज्य की राह पर जो बड़ रहा है वो जल्दी पूरा हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के शासन में प्रदेश का विकास नहीं हो सका। कांग्रेस ने सिर्फ घोटाले ही घोटाले किए। 2003 के पहले का मध्यप्रदेश और आज के मध्यप्रदेश में जमीन आसमान का अंतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *