गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 24 पैसे मजबूत

मुंबई : महंगाई घटने से निकट भविष्य में ब्याज की ऊंची दरों में कटौती की संभावना से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 24 पैसे मजबूत होकर 83.09 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.33 रुपये प्रति डॉलर रहा था।
शुरूआती कारोबार में रुपया 24 पैसे की तेजी के साथ 83.09 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। सत्र के दौरान बिकवाली होने से 83.02 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा जबकि लिवाली के दबाव में 83.20 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर रहा।
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका, ब्रिटेन और भारत में महंगाई में कमी आने के आंकड़ों से ऊंची ब्याज दरों में निकट भविष्य में कटौती की उम्मीद बढ़ गई। भारत की खुदरा महंगाई अक्टूबर में घटकर 4.87 प्रतिशत और थोक महंगाई शून्य से 0.52 प्रतिशत नीचे रह गई। ब्याज दरों में कटौती की संभावना ने डॉलर पर दबाव बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *