नई दिल्ली : द्रौपदी मुर्मु और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मुर्मु ने अपने शोक संदेश में कहा , “ जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक बस दुर्घटना में अनेक यात्रियों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के समाचार से मुझे बहुत दुख पहुंचा है। मैं शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”
शाह ने कहा, “ डोडा में बस दुर्घटना में लोगों की मौत के समाचार से दुख हुआ। स्थानीय प्रशासन दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहा है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।” उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को एक बस के फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 36 यात्रियों की मौत हो गई और अन्य 19 घायल हो गए।
मुर्मु और शाह ने डोडा बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
