गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निजी इस्पात संयंत्र में धमाका, एक की मौत, दो गंभीर

भुवनेश्वर : ओडिशा के राउरकेला के पास कालूगांव में एक निजी इस्पात संयंत्र में विस्फोट हो गया जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, यह विस्फोट बुधवार की आधी रात में हुआ, उस समय मजदूर विश्रामगृह में सो रहे थे। मृतक की पहचान चिन्मय बेहरा के रूप में हुई है। विस्फोट के वास्तविक कारण का हालांकि अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन आशंका है कि गैस पाइप में रिसाव के कारण विस्फोट हुआ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *