गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू कश्मीर के पुंछ में मंदिर के पास ब्लास्ट

जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

श्रीनगर : (पी एम ए) जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में एक रहस्यमय विस्फोट हुआ। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार देर शाम पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में एक मंदिर के पास रहस्यमय विस्फोट हुआ।

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक रहस्यमयी धमाका हो जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बुधवार की रात पुंछ के सुरनकोट में शिव मंदिर के पास धमाका हुआ है। ब्लास्ट के बाद हड़कंप मच गया है। धमाके के बाद मंदिर की दीवारों पर छर्रे लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी प्रकार हताहत की खबर नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों यह पता लगाने की कोशिश कर रही है इसके पीछे किसका हाथ है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में एक मंदिर के पास रहस्यमय विस्फोट हुआ है। इस हादसे में किसी की मौत या किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। SHO सुरनकोट ने इस घटना की पुष्टि की है। ब्लास्ट की सूचना मिलने के तुरंत बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। विस्फोट के तुरंत बाद ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *