मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे लुढ़ककर 83.22 रुपए प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.09 रुपए प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया तीन पैसे फिसलकर 83.12 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर रहा। वहीं सत्र के दौरान लिवाली होने से यह 83.27 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 83.09 रुपए प्रति डॉलर के मुकाबले 13 पैसे लुढ़ककर 83.22 रुपए प्रति डॉलर रह गया।
