गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : तीन की मौत, एक घायल

भुवनेश्वर : ओडिशा के शहर भुवनेश्वर में अंगुल जिले के बरगापाली इलाके में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि सभी पीड़ित सुंदरगढ़ से भुवनेश्वर जाने वाली एक बस में यात्रा कर रहे थे। बस का एक टायर पंक्चर होने पर यात्री बस से उतर गए और बस के पास खड़े हो गए। हादसा तब हुआ जब एक ट्रक खड़े लोगों के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद चारों को रायराखोल अस्पताल ले जाया गया। दो की मौत रायराखोल अस्पताल में हुई जबकि एक की मौत किशोरनगर अस्पताल में हुई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *