गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एमबीबीएस में प्रवेश के नाम पर ठगी

सख्त कार्रवाई के निर्देश

गुरुग्राम : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम पुलिस आयुक्त को दो छात्राओं को एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में शुक्रवार को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। विज के अम्बाला स्थित आवास पर गुरुग्राम से आई दो छात्राओं ने अपनी शिकायत देते हुए बताया कि संकल्प एलाइनमेंट एंड सर्विस एजेंसी ने उन्हें एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने की बात कही थी।

एजेंसी के मालिक ने उनसे कहा था कि पश्चिम बंगाल स्थित श्रीराम कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, दुर्गापुर में उनका दाखिला कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने 15-15 लाख रूपए यानि कुल 30 लाख रूपए एजेंसी मालिक को दिए थे। एजेंसी ने उन्हें यह बताया कि उनका दाखिला हो गया है और वह दुर्गापुर जाकर अपनी कक्षाएं शुरू करें।
दोनों छात्राओं ने बताया कि जब वे दुर्गापुर पहुंची तो उक्त संस्थान ने उनका दाखिला होने से इनकार किया। छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने गुरुग्राम में एजेंसी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज कराया, लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गृह मंत्री ने इस मामले में पुलिस आयुक्त को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *