गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गैस सिलेंडर फटने से भीषण अग्निकांड, एक झुलसा

शिमला : हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है वैसे-वैसे आग लगने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही है। प्रदेश के मंडी जिला में शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद आग लग गयी जहां एक मकान जलकर खाक हो गया।
ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग की टीमों ने हालांकि मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक मकान जलकर खाक हो गया।
यह दुर्घटना मंडी जिले की सिराज घाटी के जंजैहली के मझाखल गांव की है। जहाँ पुरषोत्तम और उसके दो भतीजों ओम प्रकाश और मुकेश के दो मंजिला मकान में आज सुबह गैस के सिलेंडर से रिसाव होने के बाद आग लग गयी और देखते ही देखते मकान जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग की गाड़ियां और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने पहुंचे। वारदात के दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। आग का कारण गैस सिलिंडर का फटना बताया जा रहा है।
उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एसडीएम थुनाग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मझाखल गांव में पुरषोत्तम और उसके दो भतीजों ओम प्रकाश और मुकेश के 16 कमरों के दो मंजिला मकान में गैस सिलिंडर में आग लगने से पूरा मकान जलकर राख हो गया।

जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है। आग की घटना में पुरषोत्तम का बेटा मिंटू झुलस गया। जिसे जंजैहली अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पंचायत प्रधान हेमराज ने बताया कि प्रशासन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *