गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब में दो पाकिस्तानी ड्रोन, हेरोइन बरामद

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नशा तस्करों की कोशिश को नाकाम करते हुए शुक्रवार को पंजाब के जिला तरनतारन और अमृतसर से दो ड्रोन तथा 550 ग्राम हेरोइन बरामद की। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में राज्य के जिला तरनतारन के गांव कलश हवेलियां से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि इलाके में एक ड्रोन उपस्थिति के बारे में विशेष जानकारी पर, बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा गांव कलश हवेलियां के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान दोपहर करीब सवा बारह बजे ग्राम कलश हवेलियां से सटे खेत से एक ड्रोन बरामद किया गया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल – डीजेआई मैट्रिस आरटीके 300, मेड इन चाइना) है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में दोपहर लगभग ढाई बजे बीएसएफ के जवानों ने सीमा बाड़ के आगे एरिया डोमिनेशन गश्त के दौरान जिला अमृतसर के गांव रतन खुर्द के पास एक खेत में संदिग्ध वस्तु देखी। क्षेत्र की विस्तृत तलाशी के दौरान बीएसएफ जवानों ने खेत से पीले चिपकने वाले टेप में लिपटी हुई 550 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट और टूटी हुई हालत में एक ड्रोन बरामद किया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल – डीजेआई माविक 3 क्लासिक, चीन में निर्मित) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *