गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केजरीवाल सिर्फ झूठ ही बोलते हैं

गोण्डा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद ब्रजभूषण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अनर्गल टीका टिप्पणी करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने के लिये जीवन में सिर्फ झूठ का सहारा लिया है। सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अन्ना आंदोलन को ढाल बना कर सत्ता के गलियारे में कदम रखने वाले केजरीवाल ने झूठ बोल बोल कर दिल्ली की कुर्सी हथिया ली।
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा मां लक्ष्मी पर दिये गये अपमानजनक बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये उन्होने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी पर हैरानगी जतायी और कहा कि समाजवादी पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा राजनेताओं पर दिये गये आपत्तिजनक बयान को आड़े हाथों लेते हुये उन्होने कहा “ राजभर जो बोल रहे है वे स्वयं के लिये बोल रहे है क्योंकि“ जाकि रही भावना जैसी ……।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *