गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो मरे, 24 घायल

उन्नाव : उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर क्षेत्र में शुक्रवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से मिनी ट्रक में सवार दो लोगों को मौत हो गयी जबकि 24 से अधिक घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज भोर लगभग चार बजे लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक बस ने डीसीएम में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना से डीसीएम पलट गई और उसमे सवार करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और यूपीडा टीम ने रेस्क्यू करके घायलों को स्थानीय अस्पताल (सीएचसी) में भर्ती कराया।
उन्होने बताया कि घटना बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत किलोमीटर संख्या 252 पर हुई थी। घटना में डीसीएम के चालक की मौके पर तथा सवार एक अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। मृतकों की पहचान डीसीएम चालक लाल बहादुर (47) और मोहित (30) के तौर पर की गयी है। इस घटना में करीब 24 लोग घायल हुये थे, जिनमे 12 लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है, अन्य 12 का इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *