गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सात करोड़ से संवरेंगी पुलिसकर्मियों की आवासीय सुविधायें

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने जिलों में तैनात पुलिस कर्मियों के लिये आवासीय भवन, हास्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष आदि के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए सात करोड़ 41 लाख रूपये से अधिक की धनराशि जारी कर दी है। प्रमुख सचिव गृह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस आधुनिकीकरण के तहत देवरिया के थाना सुरौली के आवासीय भवनों के निर्माण के लिये दो करोड़ 64 लाख 95 हजार रूपये की धनराशि जारी की गयी है वहीं बाराबंकी के थाना जहॉगीराबाद में 48 क्षमता के हास्टल/बैरक एवं एक विवेचना कक्ष के निर्माण के लिये एक करोड़ 12 लाख 53 हजार रूपये, महोबा के थाना कोतवाली नगर में 48 कर्मियों के लिये हास्टल/बैरक एवं एक विवेचना कक्ष के निर्माण के लिये 65 लाख 25 हजार रूपये, बदायूॅ के थाना कुवरगॉव में 48 क्षमता के हास्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष के निर्माण के लिये एक करोड़ 13 लाख 16 हजार रूपये के आदेश निर्गत कर दिये गये है।
प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि पुलिस कर्मियों की सुविधा को वरीयता देते चन्दौली के महिला थाना के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य के लिये एक करोड़ 33 लाख 95 हजार रूपये व जनपद चित्रकूट के तहसील मऊ में अग्निशमन केन्द्र के आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य के लिये 51 लाख 26 हजार रूपये की धनराशि जारी की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *