गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पेट्रोल पम्प लूट की वारदात सुलझी

इनामी अपराधी समेत तीन गिरफ्तार

हिसार : हरियाणा के हिसार ​जिले में 31 अक्टूबर को तीन पेट्रोल पम्पों पर लूटपाट करने और दो जगहों पर फायर करने के मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हिसार पुलिस अधीक्षक मोहित शुक्रवार को यहां प्रैस वार्ता में बताया कि पकड़े गये आरोपियों की पहचान हिसार जिले के ठसका गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ विनय उर्फ भोपा, दौलतपुर गांव निवासी अमरदास उर्फ अमरू और जींद जिले के काकडोद गांव निवासी विजेंद्र के रूप में हुई है।

आरोपी वीरेंद्र उर्फ भोपा पर 25 हजार और पांच हजार का इनाम और अमरदास उर्फ अमरू भी पांच हजार का इनामी रखा गया है। पुलिस टीम ने इनका पीछा करते हुए इन्हें दौलतपुर फरीदपुर रोड रजवाहा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज पेट्रोल पम्पों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। उन्होंने बताया कि हिसार जिले में कार सवार छह लोगों के हथियारों के बल पर तीन पेट्रोल पम्पों को लूटने की वारदात हुई थीं।

आरोपियों ने रावलवास पेट्रोल पम्प से 10 हजार रुपए, धीरणवास के पैट्रोल पम्प से दो लाख रुपए और पाबड़ा के पैट्रोल पम्प से 1.62 लाख रुपए की नकदी लूटी थी। आरोपियों ने डोबी गांव में भी एक घर के बाहर दहशत फैलाने के इरादे से गाेली चलायी थी। आरोपी विरेंद्र उर्फ भोपा पर काफी मामले दर्ज है। वह गत नौ जून को सेंट्रल जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। वह नंगथला निवासी जयप्रकाश की गोली मारकर हत्या करने की वारदात में शामिल था।

उस पर पंजाब, राजस्थान में अपहरण, हत्या, हत्या प्रयास आदि के 18 से 20 मामले दर्ज हैं। इस साल गत तीन जुलाई को उसने सुरेश ढंदूर और अरूण पंडित के साथ मिलकर जयपुर राजस्थान में गणेश नारायण नामक व्यक्ति को गोली मारी थी। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया।
उन्होंने बताया कि अमरदास भी हिस्ट्री शीटर है। उस पर उकलाना थाना में पहले ही 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ठानी खान बहादुर निवासी भले राम की हत्या की थी तीसरे आरोपी की कोई अपराधिक पृष्टभूमि सामने नहीं आई है। इनमें वीरेंद्र उर्फ भोपा, अमरदास उर्फ अमरु और बिजेंद्र की मुलाकात मीनू वासी बधावड़ ने कराई थी। बधावड़ ही सभी वारदातों का मुख्य योजनाकार है। वह वारदात के उपरांत इन बदमाशों के रहने का प्रबंध करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *