रांची : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबेड़ा में शुक्रवार को आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि शहीद जवान का नाम संतोष उरांव है। संतोष गुमला जिले के रहने वाले थे। इस ब्लास्ट में एक अधिकारी और एक जवान भी घायल हुए है। घायलों में सीआरपीएफ 60 बटालियन के सेकंड इन कमांड एजेतो तिने और कांस्टेबल जयंता नाथ शामिल हैं।
कांस्टेबल संतोष उरांव और कांस्टेबल जयंता नाथ को हेलीकाप्टर से रांची एयरपोर्ट लाया गया। इस दौरान कांस्टेबल संतोष उरांव शहीद हो गये जबकि जयंता नाथ को लालपुर के आर्किंड अस्पताल में भती कराया गया है। वहीं एजेतो तिने को हल्की चोट लगी है, उनका इलाज चाईबासा में ही चल रहा है।
आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद
