गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

न्यू इंडिया शुगर मिल्स ने शुरू किया पेराई कार्य

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में अवध शुगर एण्ड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू इंडिया शुगर मिल्स ढाढा़ बुजुर्ग ने अपना पेराई कार्य प्रारंभ किया। पेराई कार्य शुरु करने से पहले कंपनी के अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह,सांसद कुशीनगर व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने डोंगें की विधिवत् पूजा करायी। उसके बाद तौल कांटे पर एक टेलर गन्ना लदी गन्ना किसान का भी पूजा की। तत्पश्चात सारे उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों ने ढोगें में गन्ना डाल कर पेराई कार्य का प्रारंभ किया।
इस अवसर पर अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह ने कहा की फैक्ट्री गन्ना किसानों को हर लाभप्रद गन्ना उत्पादन में मदद कर रही है ताकि उनका आय में वृद्धि हो सके। गन्ना किसानों को समय समय पर हमारे कर्मचारी उत्पादन बढाने में मदद करते हैं। हमने पिछले वर्ष का संपूर्ण भुगतान कर दिया। आगे भी गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान जारी रहेगा।
उपाध्यक्ष ( गन्ना) सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि गन्ना फसलोत्पादन में कीटों व रोगों के बचाव हेतु अभियान चला कर गन्ना किसानों को मदद की जाती है। इस अवसर पर सांसद कुशीनगर, हाटा विधायक मोहन वर्मा, पडरौना सदर विधायक, कठकुईयां, हाटा, युनियन के सीनियर सीडीआई, सचिव, हेतिमपूर नगर, हाटा नगर पालिका के चेयरमैन, किसानों के जनप्रतिनिधियों , के अलावे फैक्ट्री के स्टाफ डीडी सिंह, दीपक तिवारी, राजेश यादव, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *