गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट परिसर से तेरह दिन पहले विभागीय मीटिंग अटेंड कर के जा रही महिला लेखपाल का पर्स छीनकर भागे तीन बदमाशों को लाइन बाजार थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर से बीते तीन नवंबर को महिला लेखपाल प्रिया कटियार शाम को विभागीय मीटिंग अटेंड कर के अपने कमरे पर जा रही थी, उसी दौरान तीन बदमाशों द्वारा लेखपाल की पर्स, मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे।

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी, इसी दौरान शुक्रवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले तीनो बदमाश पीली कोठी के पास मौजूद है। पुलिस ने मौके पर पहुचकर विकास यादव उर्फ विक्कू निवासी रामराय पट्टी, थाना लाइन बाजार, सोनू गौड़ निवासी रंजीतपुर, थाना लाइन बाजार व गोपी सोनकर निवासी राम राय पट्टी को गिरफ्तार कर लिया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों अभियुक्तों ने कबूला कि उनके द्वारा ही महिला लेखपाल प्रिया कटियार का पर्स छीना गया था तथा कई चोरियों को व बाइक चोरी की गई हैं। पुलिस ने उनके द्वारा बताए जाने पर छह मोबाइल फोन, 6500 नगद रुपये, चोरी की एक बाइक व 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया। उक्त तीनों अभियुक्तों को आज शनिवार को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *