गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हेड कांस्टेबल रिश्वत लेेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की फरीदाबाद टीम ने डबुआ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मुश्ताक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि एक शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी हेड कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता से डबुआ थाने में दर्ज एक एफआईआर में बड़ी धाराएं न लगाने की एवज में 20000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत प्राप्त होने पर ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर आरोपी को रिश्वत लेते हुये उक्त राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके ब्यूरो के फरीदाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *