गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेलवे क्राॅसिंग के पास युवक का शव बरामद

सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली अंतर्गत एक युवक की श्याम नाथ मंदिर रेलवे क्रॉसिंग के पास आम के बाग से शनिवार को शव बरामद हुआ। यह युवक पिछले मंगलवार से घर से गायब था पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी घर वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
घटना के संबंध में शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि रंजीत पुत्र कल्लू (31) निवासी चौधरी टोला मंगलवार से अपने घर से चला गया था। परिजनों ने बताया कि यह बिना बताए रिश्तेदारी में चला जाता था । वह अक्सर कई कई दिनों रिश्तेदारी में रहकर वापस घर आ जाता था । आज श्यामनाथ मंदिर रेलवे क्रॉसिंग के पास आम के बाग के अंदर इसका कई दिन पुराना शव बरामद किया गया । घर वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *