गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, एक गिरफ्तार

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय के गंज थाना क्षेत्र में एक लापता युवक का शव आज पहाड़ी से खुदाई के दौरान मिला। पुलिस ने इस मामले मे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर के लोहिया वार्ड निवासी अजय मोरे (29) बुधवार से लापता था। परिजनों के तलाश करने के बाद भी अजय का पता नही चलने पर अजय की पत्नी ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गुरुवार को परिजनों को पता चला कि युवक की मोटरसाइकिल करीबी गांव कुम्हारटेक में एक घर के सामने खड़ी है। परिजन जब घर के करीब पहुंचे तो पता चला कि इस गांव में लापता युवक की प्रेमिका रहती है। परिजनों को शक होने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने प्रेमिका के पिता शिवलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ।
पुलिस को पता चला कि लापता युवक का युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह अक्सर उससे मिलने के कुम्हारटेक आया करता था। घटना की रात बुधवार को जब युवक अजय प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो प्रेमिका के पिता शिवलाल, भाई और जीजा ने सोनू को घर में घेर कर पीट-पीट कर हत्या कर दी।

आरोपियों ने शव को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर दफना दिया। गंज पुलिस और एफएसएल की टीम ने लापता युवक का आज शव पहाड़ी से बरामद कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने प्रेमिका के पिता शिवलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दो फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *