गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुर्मू ने भी ‘डीप फेक’ को लेकर जताई चिंता, पुलिस को दी हिदायत

नई दिल्ली : (पी एम ए) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपराधियों द्वारा जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करने और डीप फेक को लेकर चिंता जाहिर की है । शनिवार को पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को भी हमेशा तकनीक के क्षेत्र में अपडेट रहने की जरूरत है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने भी डीप फेक को लेकर चिंता जाहिर की थी। राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में 2022 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के प्रोबेशनर्स अधिकारियों को संबोधित किया।

इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि ‘पुलिस फोर्स के सामने साइबर अपराध, ड्रग तस्करी, वामपंथी कट्टरपंथ और आतंकवाद जैसी चुनौतियां हैं। नई तकनीक और सोशल मीडिया के प्रभाव के चलते परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। अपराधियों द्वारा जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है और डीप फेक जैसी चुनौतियां भी हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों को हमेशा नई तकनीक से अपडेट रहना होगा ताकि अपराधियों पर बढ़त ली जा सके।

‘ राष्ट्रपति ने कहा कि ‘कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन राज्य सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन आईपीएस अधिकारी, राज्य सरकार द्वारा नियुक्त पुलिस कर्मियों का नेतृत्व करते हैं। इस तरह देश की पुलिस व्यवस्था एकजुट होकर काम करती है।’ उन्होंने कहा ‘आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए कानून व्यवस्था का मजबूत होना बेहद जरूरी है। वैश्विक, राष्ट्रीय या स्थानीय स्तर पर भी उद्योगपति तभी निवेश करते हैं जब कानून व्यवस्था मजबूत होती है। इस तरह किसी भी क्षेत्र में संपूर्ण विकास के लिए पुलिस विभाग अहम भूमिका निभाता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *