गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फेडबैंक का आईपीओ 22 नवंबर को खुलेगा

अहमदाबाद : फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 22 नवंबर को खुलकर 24 नवंबर को बंद होगा। कंपनी की ओर से शनिवार को यहां जारी बयान के अनुसार कंपनी आईपीओ में कुल 600 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का नया इश्यू और विक्रेता शेयरधारकों के 35,161,723 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। एंकर निवेशक बोली की तारीख 21 नवंबर मंगलवार होगी। ऑफर सब्सक्रिप्शन के लिए 22 नवंबर बुधवार को खुलेगा और 24 नवंबर शुक्रवार को बंद होगा।
ऑफर का प्राइस बैंड 133 से 140 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। बोली न्यूनतम 107 इक्विटी शेयर और उसके बाद 107 इक्विटी शेयरों के गुणकों में लगाई जा सकती है। इस ऑफर में कर्मचारियों के लिए 10 करोड़ रुपये तक का आरक्षण 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की छूट पर शामिल है। कंपनी अपने व्यापार और परिसंपत्तियों की वृद्धि से उत्पन्न होने वाली कंपनी की भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कंपनी के टियर – I पूंजी आधार को बढ़ाने के लिए नए निर्गम से शुद्ध आय का उपयोग करने का प्रस्ताव करती है। इसके अलावा फ्रेश इश्यू से प्राप्त आय का एक हिस्सा ऑफर व्यय को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *