गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लापरवाही बरतने पर तीन कर्मचारी निलंबित

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में विधानसभा चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन कर्मचारियों को निलंबित एवं सात कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने नसीरउद्दीन, राजेन्द्र और कमलेश व्यास को निलंबित किया है। इसके अलावा सात मतदान अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं। कलेक्टर ने कहा की अधिकांश कर्मचारियों ने अपने कर्तव्य का बखूबी पालन करते हुए चुनाव कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण किया है। जिले का मतदान प्रतिशत 78.66 रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *