गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो पक्षों में विवाद, दस घायल

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय पर दो पक्षों में विवाद के चलते दस लोग घायल हो गए। घटना के चलते कुछ इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरुणेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि माली समाज और रघुवंशी समाज के लोगों के बीच कल रात्रि हुए विवाद के चलते कम से कम 10 लोग घायल हो गए हैं। रघुवंशी समाज की शिकायत पर 27 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इसी तरह आज माली समाज की शिकायत पर 5 नामजद और कई अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट बलवा और आगजनी की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर की रात एक होटल में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। लेकिन इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। कल रात माली समाज के लोगों ने पहाड़ सिंह पुरा स्थित रघुवंशी समाज के लोगों पर हमला बोल दिया।

उन्होंने लाठी और तलवार का उपयोग कर करीब आठ लोगों को घायल कर दिया। घटना के चलते सभी लोगों सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो को निजी अस्पताल और एक को इंदौर भेजा गया है। घटना में दो दु पहिया वाहन भी जला दिए गए। खरगोन कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि मामले में तीन पुलिस टीमें गठित कर करीब 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों समाजों के मोहल्लों और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *