हैदराबाद : उत्तर और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी। दक्षिण और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और यनम में 20 से 25 नवंबर तक हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में शुष्क मौसम रहने के अनुमान हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम (पुडुचेरी) और रायलसीमा में शुष्क मौसम बना रहा। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा पर पूर्वोत्तर मानसून कमजोर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार और रविवार की दरमायनी रात को तटीय आंध्र प्रदेश के जंगमहेश्वरपुरम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
