गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विशाखापत्तनम बंदरगाह पर आग लगने से 40 नावें जलकर नष्ट

विशाखापत्तनम : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सोमवार तड़के मछली पकड़ने के एक बंदरगाह में भीषण आग लगने से कम से कम 40 नावें जलकर नष्ट हो गईं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अंतिम रिपोर्ट आने तक घटना में किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्टें नहीं है। स्थानीय अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकलों को मौके पर भेजा गया है। आग लगने का कारणों का अभी तात्कालिक रूप से पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *