गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में तेजी बरकरार

मुंबई : विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर पावर, ऑटो, आईटी और हेल्थकेयर समेत बारह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में तेजी जारी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 92.47 अंक चढ़कर 66 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 66023.24 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 29.40 अंक बढ़कर 19812.80 अंक पर पहुंच गया।

दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में घटबढ़ रहा। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 33517.21 अंक पर पहुंच गया जबकि स्मॉलकैप 0.63 अंक फिसलकर 39,577.98 अंक पर आ गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3830 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1622 में लिवाली जबकि 2067 में बिकवाली हुई वहीं 141 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 29 कंपनियां लाभ जबकि 20 नुकसान में रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
बीएसई के बारह समूहों में लिवाली हुई।

इनमें सीडी 0.13, ऊर्जा 0.17, एफएमसीजी 0.34, हेल्थकेयर 0.54, आईटी 0.52, यूटिलिटीज 0.39, ऑटो 0.64, कैपिटल गुड्स 0.38, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.47, तेल एवं गैस 0.36, पावर 1.41 और टेक समूह के शेयर 0.52 प्रतिशत शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.45 और जापान का निक्केई 0.29 प्रतिशत चढ़ गया जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.03 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.79 प्रतिशत गिर गया। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग स्थिर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *