गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जशपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने पीड़ित बच्ची के पड़ोस में रहने वाले आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी ने बच्ची को टॉफियाँ देकर अपने घर बुलाया था। हादसे के बाद बच्ची बेहोश हो गई थी। बच्ची की नाजुक हालत देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई थी। मामले की गंभीरता देखकर जशपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *