गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : 3 की मौत, दो घायल

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक डंपर और दुपहिया वाहन की टक्कर में एक महिला और दो बच्चों की मृत्यु हो गई, जबकि महिला का पति एवं एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के पीपल झोपा रोड पर कदवाली फाटे पर कल एक डंपर ने मोटरसायकल सवार दंपति को टक्कर मार दी। घटना में वाहन चला रहे दिनेश की पत्नि छीनी बाई, उसका पुत्र अर्जुन (5) और पुत्री आरती (3) की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई।

इस हादसे में दिनेश और उसकी डेढ़ वर्ष की एक अन्य पुत्री भी गंभीर रूप से घायल हुई है। इस घटना की जानकारी मिलने पर राहगीरों ने घायलों को 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। भगवानपुरा के पूर्व विधायक केदार डाबर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश चिकित्सकों को दिए हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *