गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सांची में शुरु हुआ महाबोधि महोत्सव

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन ज़िले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थली साँची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव पवित्र अस्थि कलश की पूजा अर्चना के साथ आज शुरू हो गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और बौद्ध सोसाइटी के चीफ बानगल उपतिस्स नायक थैरो की मौजूदगी में तलघर से पवित्र अस्थि कलशों को निकाला गया। इसके बाद महोत्सव भगवान बुद्ध के परम शिष्य सारीपुत्र महामोदग्लायन की पवित्र अस्थियों की विशेष पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। इस दौरान देश विदेश के बौद्ध धर्म के श्रद्धालु मौजूद रहे।
महोत्सव को लेकर चैत्यगिरि विहार मंदिर को आकर्षक रंग बिरंगे फूलों से विशेष तौर पर सजाया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए विद्वानों ने भगवान बुद्ध के शांति के संदेश को जीवन में आत्मसात किए जाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर श्रीलंका महाबोधि सोसायटी के चीफ, लंकाजी टेंपल जापान के मुख्य संघ नायक पूज्य बानगल उपतिस्स नायक थेरो एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराधा शंकर भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *