उज्जैन : शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की। चौहान कल रात श्री महाकाल के मंदिर पहुंचे। मंदिर दर्शन के साथ ही उन्होंने श्री महाकाल लोक का भ्रमण भी किया। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए चौहान ने कहा, ‘काल भी तुम हो, महाकाल भी तुम हो, लोक भी तुम हो, त्रिलोक भी तुम हो, शिव भी तुम हो और सत्य भी तुम हो’।
