इंफाल : मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार को दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो सशस्त्र समूहों के बीच झड़प की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाकर्मी जांच करने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पहुंचे। जौपी इलाके में हुई घटना का विस्तृत विवरण अभी ज्ञात नहीं है।
