गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अर्जुन मुण्डा और भूपेंद्र भाई पटेल ने किये रामलला के दर्शन

अयोध्या : केन्द्रीय जनजाति कार्यमंत्री अर्जुन मुण्डा और गुजरात प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल ने आज श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला और प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पर जाकर दर्शन-पूजन किया। केन्द्रीय मंत्री आज यहां भारतीय तीरंदाजी संघ और उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आये थे। वहीं गुजरात प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आवंटित गुजरात भवन की जमीन का निरीक्षण करने आये थे। दोनों अतिथियों ने श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन और प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पर जाकर पूजा-अर्चना किया। साथ ही साथ भव्य मंदिर निर्माण का भी अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *