गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोना‌ तथा चांदी में मजबूती

इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में मजबूती दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 250 रुपये तथा चांदी 800 रुपये महंगी होकर बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 62100 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 62350 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 73700 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 74500 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 62500 नीचे में 62100 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 74500 तथा नीचे 73600 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2002 डॉलर तथा चांदी 2430 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *