गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गांजा की तस्करी करते दो महिलाएं गिरफ्तार

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर पुलिस ने गांजा की तस्करी करते दो महिलाओं को घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से चार किलोग्राम गांजा जब्त किया है। शाहपुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) मयंक तिवारी ने बताया कि महिलाओं द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचे जाने की सूचना मिलने पर गठित टीम ने नागपुर भोपाल हाइवे के भौरा मोड़ पर अन्जू (40) एवं खातून अली (47) दोनों निवासी इटारसी जिला नर्मदापुरम को घेराबंदी कर पकड़कर बैग की तलाशी लेने पर चार किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए आंकी है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर आज न्यायालय पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *