जालंधर : सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने पंजाब के जिला गुरदासपुर के गांव अगवान से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि शनिवार की मध्यरात्रि को, विशेष सूचना पर बीएसएफ के जवानों ने गांव – अगवान, जिला – गुरदासपुर के पास एक संदिग्ध ड्रोन को रोका। निर्धारित अभ्यास के अनुसार, बीएसएफ जवानों ने तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान गांव अगवान के खेत से एक ड्रोन बरामद किया गया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल – डीजेआई मैट्रिक 300 आरटीके, चीन निर्मित) है।
