गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू कश्मीर में बारिश, हिमपात के आसार

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश या हिमपात होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल ज्यादातर स्थानों पर पर बादल छाए हुये हैं और अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात हो सकती है।
मौसम कार्यालय ने कहा कि आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और जम्मू-कश्मीर में 29 और 30 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात के आसार हैं। वहीं कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने का भी अनुमान है। एक से छह दिसंबर तक मौसम आमतौर पर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।
कश्मीर संभाग के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय सुधार देखा गया, जबकि दिन के तापमान में भी मामूली गिरावट देखी गयी। कश्मीर घाटी में 28 नवंबर तक हल्का से मध्यम कोहरा जारी रहेगा। श्रीनगर की डल झील समेत कश्मीर घाटी के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा छाया रहा, जिससे सामान्य गतिविधियां बाधित हुई।
श्रीनगर में पिछली रात के 0.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम की इस अवधि में यह सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। त्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में रविवार को दर्ज किए गए 0.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के लिए यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *