गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फरारी काट रहे इनामी बदमाश गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके में फरारी काटने आये चित्तौड़गढ़ जिले में वांटेड 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स टीम (एंजीटीएफ) ने गिरफ्तार किया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंजीटीएफ एवं अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि 10 हजार के इनामी प्यार चंद खटीक को सोमवार रात गिरफ्तार कर चित्तौडगढ़ जिले के चंदेरिया थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी 10 हजार के इनामी बदमाश प्यार चन्द खटीक के विरुद्ध थाना आकोला जिला चित्तौड़गढ़ में अवैध मादक पदार्थ और अवैध शराब की तस्करी, मारपीट और संपत्ति संबंधी अपराध के 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *