गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रियासी में हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक आतंकवादी ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि रियासी के अरनास क्षेत्र के दलास बरनेली इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने के बारे में सुरक्षा बलों को विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद उन्होंने एक संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने से दो डेटोनेटर, असॉल्ट राइफल के 12 कारतूस, एक पुल-थ्रू, एक आईईडी सक्षम टेप रिकॉर्डर, एक आईईडी सक्षम कैलकुलेटर, एक बैटरी और कुछ तार बरामद किये। रियासी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने कहा कि अरनास में अभी भी तलाशी अभियान जारी है और रियासी पुलिसराष्ट्र विरोधी तत्वों के किसी भी नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *