गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में एक दंपति और पुत्र की मौत, बेटी घायल

रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावर थाना क्षेत्र में एक मोटरसायकल के कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और पुत्र की मौत हो गई है और एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के मोरिया गांव के निवासी केसुराम (32) अपनी पत्नी नर्मदाबाई (28),प्रवीण (12) और बेटी शिवानी (14) के साथ कल शाम मोटरसायकल से उज्जैन से जावरा जा रहे थे। तभी जावरा-ताल रोड पर स्थित लालाखेड़ा फंटा के पास एक कार ने उनकी मोटरसायकल को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जहाँ चिकित्सकों ने केसुराम,नर्मदाबाई और नर्मदाबाई को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवानी को चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर था। जिला अस्पताल में शिवानी का उपचार जारी है। इस मामले में पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *